{"_id":"59b997494f1c1b32688b46b5","slug":"191505335113-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का घोंटा जा रहा गला-जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का घोंटा जा रहा गला-जयंत
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रेसवार्ता में कहा कि देश में अराजकता का माहौल है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटा जा रहा है। खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। लेकिन, देश खामोश है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देने को तैयार है।
बुधवार को हाईवे स्थित बसंत होटल में कार्यकर्ताओं ने रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार किए जा रहे हैं। जो कतई नहीं होना चाहिए। कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चौधरी चरण सिंह के नाम किसान हितैषी योजना बनाने का वायदा किया था। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। गन्ना मूल्य वृद्घि को लेकर राज्य सरकार कतई गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। कर्जमाफी के नाम पर भी किसानों को सिर्फ छलने काम किया गया है। गोरखपुर और फर्रुखाबाद में लगातार घटनाएं होने के बाद भी राज्य सरकार ने स्वास्थ्य बजट को बढ़ाने के बारे में नहीं सोचा। सूबे में बीमारी से लोगों की मौतें हो रही हैं, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में छात्र प्रद्युम्न की हत्या के बाद वहां हत्यारे को सजा दिलाने की मांग को एकत्र हुए अभिभावकों पर लाठी चार्ज कराया जाता है। यह अराजकता का उदाहरण है। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव सूरवीर सिंह, रामवीर सिंह, डीपी सिंह, सचिन चौधरी, पूर्व विधायक आशफाक खां, अजयवीर सिंह, सतीश चौधरी, कुलदीप देवल आदि मौजूद रहे।