फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   दो बच्चों के कानून के लिए जनसहयोग की अपील

दो बच्चों के कानून के लिए जनसहयोग की अपील

Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो बच्चों के कानून के लिए जनसहयोग की अपील
मंडी धनौरा। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सदस्यों ने दो बच्चों का कानून बनाने की मांग को लेकर जन सहयोग की अपील की। उन्होंने कमेलपुर मार्ग पर सड़क किनारे बैनर लगाकर लोगों से सहयोग की अपील की। उस रास्ते से गुजर रहे केबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने भी रूक कर इस मांग के प्रति अपने समर्थन का ऐलान किया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा एडवोकेट के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने कमेलपुर रोड पर अपने बैनर तले सहयोग की अपील की। आने जाने वाले लोगों को दो बच्चों का कानून लागू करने की आवश्यकता के बारे में पंपलेट के जरिये जानकारी दी। उनका कहना था कि यदि अब भी दो बच्चों का कानून नहीं लागू किया गया तो आने वाली पीढ़ी को गंभीर परिणाम भोगने होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अपने स्तर से सरकार पर इसके लिए दबाव बनाए। अंकुश गुप्ता, अतुल त्यागी, बलराम सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed