फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.81 lakh voters excluded from voter list, notices to be issued to 41,000

Amroha News: 1.81 लाख मतदाता सूची से बाहर, 41 हजार को जारी होंगे नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
1.81 lakh voters excluded from voter list, notices to be issued to 41,000
अमरोहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन कर दिया। जेएसएच कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में डीएम ने मतदाता सूची के ड्राफ्ट राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को भी सौंपे।
विज्ञापन

अनुपस्थित, मृतक, स्थायी रूप से शिफ्टेड व पहले से मतदाता सूची में इनरोल्ड 181177 मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया गया है। यानी इतने मतदाताओं का नाम हटा दिए गए हैं। इसके अलावा 2003 की मतदाता सूची से संबंधित अनमैपिंग अर्थात अधूरी जानकारी देने वाले 41826 मतदाताओं को अब नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जिले की चारों विधानसभाओं के 13.70 लाख मतदाताओं को शामिल किया गया था। मतदाताओं को दिए गए गणना प्रपत्रों को वापस जमा कर डिजीटाइज्ड करने के लिए पहले चार दिसंबर तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय में जिले में चारों विधानसभाओं के 1370374 के सापेक्ष 1189197 मतदाताओं के गणना प्रपत्र ही डिजीटाइज्ड हुए। चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया। जिसके तहत अनुपस्थित, मृतक, स्थाई रूप से शिफ्टेड व पहले से मतदाता सूची में इनरोल्ड 181177 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। वहीं अनमैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स व एडीएम गरिमा सिंह ने जेएसएच कॉलेज में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट की जानकारी देते हुए मतदाता सूचियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed