{"_id":"5f84b89f8ebc3e9b8c5d6f20","slug":"18-cases-found-in-amroha-jpnagar-news-mbd365832151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल का गार्ड उसकी पत्नी और दो बच्चों सहित 18 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल का गार्ड उसकी पत्नी और दो बच्चों सहित 18 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। सोमवार को शुगर मिल का गार्ड उसकी पत्नी और दो बच्चे और मेडिकल संचालक सहित 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3224 पहुंच गई है। जबकि 196 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 31 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
सोमवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 163 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। इसमें 9 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1063 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 9 लोग संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों में एक शुगर मिल का गार्ड उसकी पत्नी और दो बच्चे, अमरोहा का एक मेडिकल संचालक शामिल है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि सोमवार को जिलेभर में कोरोना के 18 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3224 पहुंच गई है। कुल 196 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 31 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 132041 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमे 1884 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 518 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।