फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अब पंद्रह फरवरी तक जमा होगी हज की पहली किश्त

अब पंद्रह फरवरी तक जमा होगी हज की पहली किश्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
अब पंद्रह फरवरी तक जमा होगी हज की पहली किश्त
अमरोहा। हजयात्रा के लिए पहली किश्त जमा करने के लिए आजमीनों को दस दिन और मिल गए हैं। अब पंद्रह फरवरी तक हजयात्रा की पहली किश्त 81,000 रुपये जमा होगी। जबकि पहले पांच फरवरी जमा करने की अंतिम तारीख थी। वहीं बीस मार्च तक हजयात्रा की दूसरी किश्त 1,20,000 रुपये जमा करनी होगी।
विज्ञापन

चौदह जनवरी को हज हाउस लखनऊ में यूपी से हजयात्रा पर जाने वाले आजमीनों के नामों पर मुहर लगी। प्रदेश में किए गए 34,397 आवेदकों में से 30,237 आवेदकों का चयन हजयात्रा के लिए हुआ है। इसमें अमरोहा के 810 आजमीन शामिल हैं। कुर्रा के साथ ही हजयात्रा की फीस जमा करने का शेडयूल भी जारी कर दिया था। पांच फरवरी तक आजमीनों को पहली किश्त के रूप में 81 हजार रुपये और बीस मार्च तक एक लाख बीस हजार रुपये दूसरी किश्त के रूप में जमा करने का फरमान जारी किया। लेकिन अब पहली किश्त जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। मुरादाबाद के हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि आजमीन पंद्रह फरवरी तक हजयात्रा की पहली किश्त जमा कर सकते हैं। आजमीनों की सुविधा के लिए हज कमेटी ने दस दिन और बढ़ा दिया है। दूसरी किश्त पुराने शेडयूल के हिसाब से बीस मार्च तक जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed