{"_id":"5bf30900bdec22697455876a","slug":"171542654208-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर आयरन लेडी को कांग्रेसियों ने किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर आयरन लेडी को कांग्रेसियों ने किया याद
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/मंडी धनौरा/गजरौला/हसनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसियों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। आने वाले चुनावों में दोबारा उसे केंद्र में लाकर इंदिरा गांधी के सशक्त भारत के सपने को पूर्ण करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष सुखराज सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने एतिहासिक कार्य किए हैं। इसके चलते वह आयरन लेडी कहलाती हैं। शहर अध्यक्ष फैज आलम राइनी ने कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। पीसीसी सदस्य डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी, हरि सिंह मौर्य, हाजी शबीह अहमद, हाजी खुर्शीद अनवर, शबाब उल हक, चंदा, सरदार इंद्र सिंह, राजवीर भदौरिया आदि रहे। युवा कांग्रेस की ओर से जोया में श्रद्धांजलि सभा हुई। प्रदेश सचिव अनस सुल्तान ने कहा कि उन्होंने देश की आजादी में हिस्सा ली हैं। लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी खुश्तर मिर्जा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए जान कुर्बान कर दीं। अमित सोनू, जावेद अब्बासी, तारिक अनवर, राहुल वर्मा, मोहम्मद उमर, रिजवान चौधरी, मोहम्मद चांद आदि रहे। अखिल भारतीय जमीयत अब्बासियाने हिंद ने मजापोता में जन्मदिन मनाया। अध्यक्ष चौधरी अब्दुल कयूम, जावेद अब्बासी, कामिल अब्बासी, हरिराम पांडेय, आसिफ अब्बासी, चंद्रपाल सिंह जाट, भूपेंद्र सिंह जाटव, रमेश चंद्र गुर्जर आदि रहे।
मंडी धनौरा में होली पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री इंद्रपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में देश ने बहुत तरक्की है। पहला परमाणु परीक्षण इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में ही किया गया था। नगर अध्यक्ष कल्लू कादरी, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी, अब्दुल समद, नसीम अहमद आदि मौजूद थे। गजरौला में कांग्रेसियों ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को उन्नति की राह पर आगे तक ले जाने का काम किया। उनके दृढ़ निश्चय व कार्यों के कारण ही उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। जिला उपाध्यक्ष साजिद अली चौधरी, महामंत्री डॉ राजीव शुक्ल, नगर अध्यक्ष मन्सूर सलमानी, ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल मौर्य, नाजमा बेगम, जाफर अली, अनिल कुमार, कामिल खान, वाहिद सैफी, राहुल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
हसनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक मोहम्मद खान के अलावा कई अन्य वक्ताओं ने इंदिरा जी के विज्ञान व प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा की। नगर अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, पवन अग्रवाल, सतीश शर्मा, अनिरुद्ध चौबे, मोहम्म्द इसरार, समीर खां, अजहर मलिक, अंकुर वर्मा आदि मौजूद रहे।