{"_id":"5b82f3dd42c792463f794759","slug":"171535308765-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधि निरीक्षक के मुआयने से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषधि निरीक्षक के मुआयने से मची खलबली
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। नशीली दवाओं की बिक्री की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने जनपद के कई शहरों में स्थित मेडिकल स्टोरों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान किसी भी दवा विक्रेता के यहां नशीली दवाओं नहीं पाई गई। निरीक्षण की जानकारी मिलते ही दवा विक्रेताओं में खलबली मच गई। कई दवा विक्रेताओं से दवाओं के नमूने लेकर उनको जाँच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर अतरासी स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान कोई भी नशीली दवा मेडिकल स्टोर पर नहीं पाई गई। औषधि निरीक्षक ने इसके अलावा अन्य कई स्टोर का भी निरीक्षण किया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के नमूने लिए गए हैं। मेडिकल स्टोरों पर फार्मेसिस्ट नहीं मिलने व दवाओं के बिल नहीं दिखाने पर विक्रय पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी दवा विक्रेता ने बिना बिल के दवाओं की खरीद फरोख्त की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।