फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   170 boxes of bees stolen from Salempur Gausain's farm

Amroha News: सलेमपुर गौसाईं के रकबे से मधुमक्खी के 170 पेटी चोरी

Fri, 13 Mar 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
170 boxes of bees stolen from Salempur Gausain's farm
गजरौला। चोर मधुमक्खी पालन करने वाले कारोबारी के 170 पेटी चोरी कर ले गए। अगले दिन चोरी की जानकारी हुई। दस दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला अलीगढ़ के थाना खैर के गांव शिवाला निवासी पूरन सिंह मधुमक्खी पालन का काम करते हैं। उन्होंने थाना क्षेत्र के सलेमपुर गौसाईं गांव के निकट घोड़े वाले मंदिर के पास मधुमक्खी की 170 पेटियां रखी थीं। उनका आरोप है कि एक मार्च की रात चोर मधुमक्खी की 170 पेटियां चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह जब पूरन सिंह मधुमक्खी पालन स्थल पर गए तो पेटियां नहीं पाई गईं। उन्होंने आस पास के लोगों से जानकारी की। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed