{"_id":"67b3a2b63136f84b3d0e8bf7","slug":"17-students-skipped-class-12-physical-education-exam-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-134514-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 17 विद्यार्थियों ने छोड़ी कक्षा 12 की फिजिकल एजुकेशन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 17 विद्यार्थियों ने छोड़ी कक्षा 12 की फिजिकल एजुकेशन परीक्षा
Tue, 18 Feb 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
सीबीएसई इंटर की परीक्षा की शुरुआत सोमवार को फिजिकल एजुकेशन (शारीरिक शिक्षा) के पेपर से हुई। पहले ही दिन 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी निगरानी के बीच जिलेभर के दस केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें लंबे और कठिन प्रश्नों को देखकर छात्रों के पसीने छूट गए।
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 का सोमवार को फिजिकल एजुकेशन का पेपर हुआ। जिले के 1815 छात्रों में से 1798 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 17 छात्र अनुपस्थित रहे। छात्र पूजा ने बताया कि फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा में व्यायाम के प्रकार पूछे गए, साथ ही विभिन्न खेलों से जुड़े सवाल भी थे। छात्र रंजीत ने बताया कि लंबे प्रश्नों का उत्तर लिखने में काफी समय लगा। इनको लिखने में काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई छात्रों ने बताया कि लंबे प्रश्न होने के कारण कई उत्तर नहीं लिखे जा सके। कई छात्रों का प्रश्न पत्र के कुछ प्रश्न छूट गए।
छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र में 18 एमसीक्यू प्रश्न आए, जो आसान थे। इसके बाद संक्षिप्त प्रश्न आए, वह सभी लिख दिए गए। लेकिन लंबे और कठिन होने के कारण कई प्रश्न छूट गए। प्रश्नपत्र में कुल 37 प्रश्न आए, जिनको अलग-अलग पांच भागों में बांटा गया था। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर के अनुसार जिले के दस स्कूलों के छात्रों ने परीक्षा दी है। कुल 1815 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1798 छात्रों ने परीक्षा दी है। 17 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने नहीं पहुंचे।