फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   17 percent village action plan uploaded, but ranking 10 in the state

17 प्रतिशत गांव की कार्ययोजना अपलोड, लेकिन प्रदेश में रैकिंग 10

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
17 percent village action plan uploaded, but ranking 10 in the state
अमरोहा। पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों में दोबारा कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया है लेकिन एक सप्ताह के बाद 40 और ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना तैयार हो सकी है। अब तक महज 17 प्रतिशत ग्राम पंचायतों ने ब्योरा अपलोड किया है। ऐसे में कुल 103 ग्राम पंचायतों ने ई ग्राम स्वराज पोर्टल में कार्ययोजना अपलोड कर सकी हैं। वहीं कार्ययोजना अपलोड करने में जिले की रैकिंग प्रदेश में 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन

जिले में 601 ग्राम पंचायतें हैं। अब इन ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करनी है दिसंबर 2019 की कार्ययोजना को निरस्त कर दिया गया। पोर्टल पर ब्योरा अपलोड होने से कार्यों में पारदर्शिता आनी है। अब आम लोग भी गांव में कराए गए कार्यों के बोर में आसानी से जान सकेंगे। पोर्टल को भी सरल बनाया गया है। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य को मिल कर कार्ययोजना तैयार करना है। इसके साथ ही अनुमोदित कार्यों को अपलोड करना है। हालांकि अब तक कुल 103 ग्राम पंचायतों ने ब्योरा अपलोड किया है। गंगेश्वरी के सबसे अधिक ग्राम पंचायतों ने ब्योरा अपलोड किया है जबकि अमरोहा मुख्यालय के 05 ग्राम पंचायतें कार्ययोजना अपलोड कर सकी हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक ग्राम पंचायत
अमरोहा 05
गजरौला 12
हसनपुर 16
धनौरा 17
जोया 24
गंगेश्वरी 29
ग्राम पंचायतों को कार्ययोजना अपलोड करने को कहा गया है। किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब तक 103 ग्राम पंचायतों ने ब्योरा अपलोड किया है। - वाचस्पति झा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed