{"_id":"5c6f0b43bdec220833204e9e","slug":"161550781251-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 90 हजार किसानों को मिलेगी पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 90 हजार किसानों को मिलेगी पहली किस्त
विज्ञापन
अमरोहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के नब्बे हजार किसानों को पहली किस्त मिलेगी। 24 फरवरी को पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये मिलेंगे। जो सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी। अन्य किसानों के सत्यापन की कार्रवाई चल रही है।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करोड़ो किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना निधि की पहली किस्त जारी करेंगे। इसमें अमरोहा के भी नब्बे हजार किसान शामिल होंगे। कृषि विभाग ने दो हेक्टेयर से कम जमीन और पात्रता की श्रेणी में आने वाले किसानों का सत्यापन कर केंद्र सरकार की वेबसाइड पर सूची अपलोड़ कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिले में 1,97000 किसान है। इसमें 1, 75000 लघु और सीमांत किसान है। जबकि सवा लाख किसानों को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा। क्योंकि इस योजना में पति-पत्नी और नाबालिग बच्चों को परिवार मामना गया है। लिहाजा अगर पति और पत्नी के नाम जमीन है तो उन्हें एक ही किसान मामना जा रहा है। अगर किसान का बेटा बालिग है और उसके नाम पर जमीन है तो उसे इस योजना के लिए पात्र मामना जा रहा है। इतना ही नहीं किसानों का कृषि विभाग में पंजीकरण होना भी अनिवार्य है। फिलहॉल चौबीस फरवरी को जिले के करीब 90 हजार किसानों के खाते में पहली किस्त दो हजार के रूप में पहुंच जाएगी। इसके अलावा अन्य किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। पात्रता की श्रेणी में आने वाले सभी किसानों को जल्द योजना का लाभ मिलेगा।