फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   16 people including health workers found corona infected

स्वास्थ्य कर्मी समेत 16 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
16 people including health workers found corona infected
स्वस्थ्य समेत 15 लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में तीन किशोर, चार महिलाएं भी शामिल हैं। सोलह केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संखया 2804 हो गई है। जबकि 21 मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 319आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट बुधवार की रात आई थी। जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, फैक्टरी कर्मी, तीन किशोर, चार महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के सात लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2804 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 975 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 362 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जबकि 613 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। गुरूवार को 21 लोग और स्वस्थ्य हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 102 रह गई है। इसमें कोरोना संक्रमित दो मरीज मेरठ और एक टीएमयू में भर्ती है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के तहज जिले मेें मंगलवार को 184 बूथ बनाए गए थे। जहां लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। स्कूल-कालेजों में लगे बूथों पर किशोर वर्ग के 3511 ने टीके की पहली डोज लगवाई। जबकि 18 साल से अधिक उम्र वाले 9695 ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर में 13707 को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि 501 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाई है। टीकाकरण के लिए 26000 का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed