{"_id":"5d0fdaf88ebc3e65df24c2bd","slug":"15613201675-jpnagar-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर बताए बिजली काटी, गर्मी में छह घंटे उबले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर बताए बिजली काटी, गर्मी में छह घंटे उबले लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बिजली विभाग की मनमानी से रविवार को शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई। बगैर सूचना के छह घंटा तक कई मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। ये कटौती बसावनगंज इलाके में एरियल बंच कंडक्टर लगाने के लिए की गई थी। बिजली गुल होने से गर्मी से 20 हजार से अधिक लोग हलकान रहे। इंवर्टर की बैटरी ने जवाब दे दिया। शाम लगभग पांच बजे बिजली बहाल हुई। इसके बाद लोगों को सुकून मिला।
शहर के 99 बिजली घर से टाउन एक फीडर संचालित होता है। रविवार को बसावनगंज में एरियल बंच कंडक्टर बदला गया। इसके चलते टाउन एक फीडर की आपूर्ति 11 बजे से बाधित की गई। इसके चलते बड़ा दरबार, मंडी चौब, मच्छरहट्टा, ठंडी सड़क, आजाद रोड, बसावनगंज के कुछ इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। उस वक्त घरों में महिलाएं काम काज निपटाने में जुटी थी। बिजली गुल होने से शहरवासियों को रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। दरअसल लोगों को बिजली की कटौती के बारे में जानकारी नहीं रही। दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं आई इसके बाद बड़ा दरबार इलाके के लोगों ने सब स्टेशन में संपर्क साधा। कर्मचारियों ने केबल बदले जाने के बारे में जानकारी दी। उपभोक्ताओं ने बगैर सूचना के बिजली काटने पर नाराजगी जताई। मामला बढ़ता देख कर्मचारियों ने मान मनुहार शुरू कर दी। इसके बाद उपभोक्ता वापस लौटे। दोपहर तीन बजे के बाद घरों में रहना मुश्किल हो गया। संकरी गलियों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बमुश्किल समय काटा। शाम पांच बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोग कामकाज निपटाने में जुट गए। टंकियों में पानी भरने के लिए मोटर चालू किया गया। इसके बाद महिलाओं ने अधूरे काम को पूरा किया। एसडीओ नरेश कुमार ने बताया कि 99 बिजली घर से जुड़े फीडर एक की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मानवीय चूक के चलते बिजली कटौती की जानकारी नहीं दी गई। अब कटौती के बारे में जानकारी दी जाएगी।
....................
कलक्ट्रेट बिजली घर दोपहर दो बजे हुआ बहाल
अमरोहा। कलक्ट्रेट बिजली घर से जुड़े इलाके में चार घंटा तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। दोपहर दो बजे बिजली बहाल हुई। इसके बाद लोगों को सुकून मिला। सब स्टेशन से जुड़े जोया नगर, जोया रोड, बंबूगढ़, सुबोध नगर आदि इलाकों में दिन में 10 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद इंजीनियर की टीम ने रूटीन मेंटीनेंस का काम शुरू किया। निर्धारित समय के अंदर टेक्निकल काम पूरा कर लिया गया।