{"_id":"5bb67023867a5528da560eda","slug":"151538682915-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में तीन इंस्पेक्टर की तैनाती का आदेश वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में तीन इंस्पेक्टर की तैनाती का आदेश वापस
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। व्यवहारिक परेशानियों के मद्देनजर थानों में प्रभारी निरीक्षक के अलावा तीन निरीक्षकों की तैनाती का आदेश पुलिस महानिदेशक ने साढ़े तीन माह में ही निरस्त कर दिया है। अब थानों में प्रभारी निरीक्षक के मातहत एक निरीक्षक अपराध की तैनाती की जाएगी। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निरीक्षक अपराध के दायित्व भी तय किए गए हैं। हालांकि थाने की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक की होगी।
13 जून 2018 को पुलिस महानिदेशक ने प्रभारी निरीक्षक के अलावा तीन और निरीक्षक तैनात किए जाने के आदेश दिए थे। इनमें प्रभारी निरीक्षक के अलावा निरीक्षक प्रशासन, अपराध व कानून व्यवस्था शामिल थे। थानों में तीन निरीक्षकों की तैनाती के बाद पुलिस अधिकारियों के समक्ष व्यवहारिक कठिनाईयां आने लगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा आदेश में 13 जून 2018 के आदेश को निरस्त करते हुए अब प्रभारी निरीक्षक के साथ एक निरीक्षक अपराध की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षक अपराध प्रभारी निरीक्षक से कनिष्ठ होगा। निरीक्षक अपराध पर थाना क्षेत्र में होने वाले गंभीर व महत्वपूर्ण अपराधों की विवेचना समेत कई तमाम जिम्मेदारी होंगी। पुलिस अधिकारियों को निरीक्षक अपराध के कार्यों की समीक्षा समय समय पर किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।