फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   उद्योगों के उत्थान पर है प्रदेश सरकार का फोकस

उद्योगों के उत्थान पर है प्रदेश सरकार का फोकस

Fri, 06 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
उद्योगों के उत्थान पर है प्रदेश सरकार का फोकस
गजरौला। गजरौला इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उद्योगों के संचालकों ने अपनी अपनी समस्याओं को उठाया। बिजली ट्रिपिंग और वन विभाग की एनओसी का मुद्दा छाया रहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं उद्योगों को लेकर प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के सभागार में बैठक हुई। जुबिलेंट कंपनी के डीजीएम पीआर सुनील दीक्षित ने उद्योगों की समस्याओं को उठाया। उद्योग बंधुओं ने कहा कि वन विभाग की एनओसी आसानी से हासिल नहीं की जा सकती। इसके लिए काफी प्रयास करने पड़ते हैं। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने वन विभाग के अध्किारियों से उद्योगों की समस्याओं का हल खोजने की बात कही। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार प्रदेश के विकास के साथ साथ आर्थिक विकास के लिए भी प्रयास कर रही है। जिसके चलते ही उद्योगों को उभारने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि उद्योगों की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही नाईपुरा में नेशनल हाइवे पर अंडर पास या फुट ओवरब्रिज बनवाने की मांग को उठाया गया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उमंग डेरी के अधिकारियों ने बिजली की ट्रिपिंग की समस्याओं को उठाया। कहा कि बार बार बिजली की ट्रिपिंग से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी हेमंत कुमार, एडीएम वंश बहादुर, एसडीएम संजय कुमार, ईओ विजेन्द्र सिंह पाल, एसडीओ ऋषिपाल सिंह, जेई गजेन्द्र सिंह सहित उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed