{"_id":"5b3a771e4f1c1b56578b460a","slug":"151530558238-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी में मशीन को सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी में मशीन को सील किया
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। श्री साईं डायग्नोसिस्ट केंद्र पर सोमवार को अधिकारियों ने छापा मार दिया। जिसमें बिना किसी डॉक्टर की मौजूदगी में अल्ट्रासाउंड केंद्र चला मिला। वहीं स्वास्थ्य विभाग से कोई अनुमति भी नहीं थी। जिस पर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया।
सोमवार को एसडीएम बंसल और पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह ने अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। उन्होंने केंद्र पर मौजूद एक कर्मचारी से अनुमति संबंधी कागज मांग। जिस पर कर्मचारी अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। वहीं डाक्टर के मौजूद रहने पर भी कर्मचारी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को बिना देर किए ही सील कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस केंद्र पर पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है। एसडीएम ने बताया कि शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई है। इस सेंटर की शिकायत की गई थी। वहीं नोडल अधिकारी ने बताया कि सेंटर के बोर्ड पर लिखे डॉ. जेबी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से कोई अनुमति नहीं ली है। बिना अनुमति ही केंद्र चलाया जा रहा था।