{"_id":"6a934192a148141f550e68dc","slug":"15000-elderly-women-to-benefit-from-free-roadways-service-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-171724-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 15 हजार बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा रोडवेज की मुफ्त सेवा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 15 हजार बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा रोडवेज की मुफ्त सेवा का लाभ
विज्ञापन
अमरोहा। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिलाओं को रविवार से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। जिले की करीब 15 हजार वृद्ध महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। यह सुविधा आजीवन जारी रहेगी। यात्रा के दौरान महिलाओं को आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
मुख्यमंत्री चार दिन पहले घोषणा की थी कि वृद्ध महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। तीन दिन तो रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा का लाभ मिला लेकिन अब 30 अगस्त से ऐसी सभी वृद्ध महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
इससे महिलाएं अयोध्या, मथुरा और वाराणसी समेत अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा आसानी से कर सकेंगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को निर्धारित पहचान पत्र साथ रखना जरूरी होगा। क्योंकि उससे ही महिला की आयु का पता चलेगा। इससे जनपद की वृद्ध महिलाओं को आवागमन में काफी फायदा मिलेगा। फ्री में ही धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकती हैं।
विज्ञापन
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि बस में यात्रा करते समय महिला को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा और फ्री टिकट बनेगा। संवाद