{"_id":"605115ad8ebc3ec4487add55","slug":"150-crore-businesses-affected-by-the-strike-will-open-from-today-jpnagar-news-mbd38318821","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से 150 करोड़ के कारोबार प्रभावित, आज से खुलेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से 150 करोड़ के कारोबार प्रभावित, आज से खुलेंगे बैंक
विज्ञापन
अमरोहा में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी?
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। निजीकरण के विरोध में बैंकों की हड़ताल से जिले में 150 करोड़ रुपये के कारोबार प्रभावित हुए हैं। बैंक शाखाओं में 17 मार्च से लेन देन शुरु होगा। पांचवें दिन बैंक खुलने से कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ेगा। एटीएम की सेवाएं दोपहर के बाद सही हो सकती हैं। वहीं प्रथमा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्रक सौंपा।
जिले में मंगलवार को दूसरे दिन भी सरकारी क्षेत्र की बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। बैंकों के शटर डाउन रहे। वहीं निजी क्षेत्र की बैंक शाखाओं में लेन देन हुए। दूसरे दिन के हड़ताल से बैंकों के चेक क्लीयर नहीं हो सके। दो दिनों की हड़ताल से जिले में 150 करोड़ रुपये के कारोबार प्रभावित हो गए। प्रथमा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को आजाद रोड में नारेबाजी की। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक को आठ सूत्रीय पत्रक सौंपा। कहा कि वेतन वृद्धि का लाभ सभी लोगों को दिलाया जाए। इसके अलावा ग्रामीण बैंकों में पदोन्नति के नियमों को संशोधित किया जाए। बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया को रोकने की व्यवस्था करें। रिक्त पदों पर तैनाती कराएं। मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति को प्रभावी तिथि से लागू कराएं। कंप्यूटर में दक्षता पर वेतन बढ़ोत्तरी को लागू करें। दैनिक वेतन भोगियो को नियमित कराएं। प्रदर्शन करने वालों में मोहित चौधरी, जयवीर सिंह, भूपेंद्र, विपुल चिकारा, सचिन पैसल, मोहित कुमार, नृपेंद्र, सनी चौधरी, कुलदीप नंदलाल, कैलास, नितिन आदि रहे।
बैंकों में हड़ताल से कुल 150 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। बैंकों में 17 मार्च से लेन देन शुरु हो सकेगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए जरुरी कदम उठाए जाएंगे। प्रशांत कुमार, एलडीएम