{"_id":"5c5747adbdec22737c29102c","slug":"141549223853-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 केंद्रों पर 1000 पुलिस कर्मी कराऐंगे बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 केंद्रों पर 1000 पुलिस कर्मी कराऐंगे बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने खाका खींच लिया है। जनपद के 70 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 52,218 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने 11 सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिहाज से 1000 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हर केंद्र पर महिला कांस्टेबल समेत चोर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस मोबाइल गश्त करेंगी। जबकि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेेगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा को नकल विहीन, शांतिपूर्ण निपटाने के लिए खाक तैैैयार कर लिया है। 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। जो परीक्षा केंद्रों के अंदर की गतिविधि को चेक करेंगे। परीक्षा केंद्र पर छात्रों और अध्यापकों की गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। जबकि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा में भारी पुलिस फौर्स तैनात किया गया है। सभी 72 परीक्षा केंद्रों पर करीब 1000 पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। हरेक परीक्षा केंद्र पर एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिस कर्मी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस मोबाइल गश्त पर रहेंगी। जो किसी भी अनहोनी की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचेगी। परीक्षा केंद्र से दो सौ मीटर की दूरी तक किसी को भी भटकने की इजाजत नहीं होगी। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस की और से बोर्ड परीक्षा केंद्रों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। करीब एक हजार पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। हर केंद्र पर महिला सिपाही समेत चार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।