फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अब दुकानों पर जीपीएस से राशन पहुंचाने की तैयारी

अब दुकानों पर जीपीएस से राशन पहुंचाने की तैयारी

Sat, 23 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
अब दुकानों पर जीपीएस से राशन पहुंचाने की तैयारी
राशन वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने की कवायद
विज्ञापन


अमर उजाल ब्यूरो
गजरौला।
खाद्य वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने को सरकार लगातार प्रयासरत है। राशन वितरण प्रणाली को डिजीटल करने के बाद अब राशन की दुकानों पर गोदाम से राशन भी जीपीएस की निगरानी में पहुंचाया जाएगा। दुकानों और यहां तक राशन पहुंचाने वाले वाहनों को जीपीएस से जोड़ने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
खाद्य सुरक्षा कानून के बाद सरकार राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने का प्रयास कर रही है। कई दुकानदार राशन को दुकान पर पहुंचने से पहले ही रास्तों में ब्लैक कर देते हैं। इसके चलते अब दुकानों तक राशन पहुंचाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाकर निगरानी करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही दुकानों को भी जीपीएस पर लाया जाएगा। जिससे अधिकारी कभी भी दुकानों पर पहुंचकर राशन की जांच कर सकेंगे। सरकार की मंशा है कि राशन का एक-एक दाना पात्रों त्क् पहुंचाया जा सके। किसी भी अधिकारी द्वारा बिना सूचना दिए, बिना रास्ता पूछे दुकान तक पहुंचा जा सके, ताकि दुकान पर पहुंचे राशन का सत्यापन बिना सूचना लीक हुए किया जा सके। इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रत्येक राशन की दुकान को जीपीएस से जोड़ा जा रहा है। जीपीएस से जुड़ने के बाद, प्रत्येक राशन की दुकान की लोकेशन अधिकारियों के मोबाइल पर होगी। अधिकारी बिना किसी बाधा के सीधे दुकान पर जा सकेंगे। वहीं राशन भी गोदाम से सीधे गोदाम तक पहुंच सकेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र की प्रत्येक दुकान की लोकेशन जीपीएस पर लाने को अफसरों की टीम लगी हुई है। राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष श्रीवास्तव, सप्लाई इंस्पेक्टर, मंडी धनौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed