फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   14 trucks engaged in illegal mining caught

Amroha News: अवैध खनन में लगे 14 ट्रक पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
14 trucks engaged in illegal mining caught
अमरोहा। अवैध खनन सामग्री लेकर अमरोहा में एंट्री कर रहे 14 ओवरलोड ट्रकों को प्रशासन द्वारा पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रक दूसरे राज्य से खनन सामग्री लेकर निकल रहे थे। पकड़े गए सभी ट्रकों के संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही। फिलहाल ट्रकों को अलग थानों की पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अवैध खनन का खेल जोरों से चल रहा है। गैर प्रदेश से धड़ल्ले अवैध खनन सामग्री भरकर ट्रक जिले में प्रवेश कर रहे हैं। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार की तड़के एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने चेकिंग की। कांठ रोड, कैलसा-डिडौली बाईपास, नौगांवा रोड, कांठ नन्हेड़ा रोड, नन्हेड़ा-कैलसा रोड आदि पर अवैध खनन की सामग्री से लदे ट्रकों के गुजरने की सूचना मिली। जिस पर एडीएम ने जिला खनन अधिकारी, नायब तहसीलदार आदि को साथ लेकर चेकिंग शुरू कर दी। जिसके बाद अलग-अलग रोड से एडीएम ने ओवरलोड 14 ट्रकों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान कुछ चालक ट्रक को भगाने में सफल भी रहे। पकड़े गए ट्रक अवैध खनन सामग्री से ओवरलोडेड थे। पकड़े गए नौ ट्रकों को डिडौली थाने, तीन मुनव्वरपुर चौकी एवं एक अमरोहा देहात थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया, जबकि एक ट्रक को हसनपुर कला में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी मनीष यादव ने बताया कि मौके पर सभी ट्रक खनन के संबंध में जरूरी कागजात नहीं दिखा सके। जिसके बाद सभी ट्रकों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

कुछ दिन पहले भी पकड़े गए थे ट्रक
एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले भी नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में खनने से लदे ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। जिन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई थी। जिले में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार हो रही कार्रवाई से भी खनन माफिया बाज नहीं आ रहें हैं। इसके बाद भी जिले में दूसरे प्रदेश से लगातार खनन से लदे ट्रक जिले में प्रवेश कर रहे हैं।

----

पिछले वित्तीय वर्ष से 27 लाख से अधिक शमन शुल्क की हुई वसूली
एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अवैध खनन में लगे 350 वाहनों को पुलिस सुपुर्दगी में देते हुए 96.71 लाख रुपये के शमन शुल्क की वसूली गई है। अलग-अलग स्रोतों से कुल 639.97 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई है। जबकि वित्तीय साल 2022-23 में अवैध खनन में लगे 263 वाहनों को पुलिस के सुपुर्द करते हुए 69.94 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया था। इस वर्ष कुल 26.77 लाख रुपये की अधिक वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पकड़ में आए ट्रकों से भी नियमानुसार जुर्माना वसूल किया जाएगा।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed