फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   14 more filed their nominations including one candidate for the post of President

Amroha News: अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी समेत और 14 ने कराया नामांकन

Fri, 13 Dec 2024 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
14 more filed their nominations including one candidate for the post of President
अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार समेत और 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोनों दिन में कुल 46 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

चुनाव समिति के पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए सलीम खान ने नामांकन कराया है। इससे पहले बुधवार को चैनसुख गोला, कृपाल सिंह यादव, धर्मपाल सिंह ने पर्चा दाखिल किया था। इसके लिए सचिव पद के लिए सतीश कुमार, अरशद हुसैन भारती, हरिओम सिंह चौहान दावेदार हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सैनी, उम्मे अमारा, मुराद आरिफ, इरशाद बेग अय्यूबी, लखपत सिंह राणा, उपाध्यक्ष पद के लिए जगदीश सिंह राणा, प्रमोद कुमार, मोहम्मद आकिल सैफी व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सबा चौधरी, सतेंद्र कुमार चौहान तथा ब्रह्मपाल व कोषाध्यक्ष पद के लिए रूम सिंह नागर, चंचल सारस्वत, संयुक्त सचिव पद के लिए इमरान खान, मोहम्मद इजहार, विजय सिंह, प्रमोद कुमार, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद यासिर अंसारी, आरिफ अली, नासिर हुसैन, सदस्य कार्यकारिणी सीनियर ग्रुप अतुल कुमार सक्सैना, श्रवण कुमार, समरपाल सिंह, गिरीश कुमार सागर, विपेंद्र कुमार गुर्जर, प्रदीप कुमार गिल तथा सदस्य कार्यकारिणी जूनियर ग्रुप के लिए मोहम्मद तौफीक, रिजवान मलिक, अफसर अली, शराफत अली, जावेद खान, संजीव कुमार, वसीम अहमद, सतीश कुमार चौहान, योगेंद्र सिंह सैनी, रविन्द्र सिंह, अमित कुमार, राजू समेत दो दिन में 46 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने बताया कि 13 दिसंबर को नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 16 दिसंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी। 19 दिसंबर को मतदान होगा। इसके बाद 20 दिसंबर की सुबह 10 बजे से मतगणना होगी। इस दौरान चुनाव समिति में संजय कुमार शर्मा, जयप्रकाश यादव, अमित कुमार जैन, सूर्य प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, कपिल कुमार चिकारा, हुकुमचंद सैनी, तस्लीम अहमद सैफी, मोहम्मद खालिद, मेहंदी हसन, जितेंद्र सिंह बिधूड़ी, कुमारी शबनम परवीन, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed