फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   134729 cusecs of water released from Bijnor barrage, water level of Tigri Ganga reached 200.80 meters

Amroha News: बिजनौर बैराज से छोड़ा 134729 क्यूसेक पानी, तिगरी गंगा का जलस्तर 200.80 मीटर पहुंंचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
134729 cusecs of water released from Bijnor barrage, water level of Tigri Ganga reached 200.80 meters
गजरौला। बरसात होने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में बिजनौर बैराज से रूक-रूककर पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को वहां से 134729 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे गंगा का जल स्तर 200.80 मीटर पर ठहर गया है। एक दिन पूर्व भी तिगरी में गंगा का जल स्तर यही था। हालांकि यह खतरे के निशान 202 मीटर से 1.20 मीटर दूर है। मगर गंगा के बढ़े जल स्तर से टापू में बसे गांवों के ग्रामीणों के साथ, ही खादर के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बाढ़ से फसल तबाह होने लगी है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा उफान पर चल रही है। शुक्रवार को बिजनौर बैराज से 134739 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जल स्तर 200.80 मीटर दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी जल स्तर 200.80 मीटर दर्ज किया गया था। 24 घंटे में जल स्तर में वृद्धि तो नहीं की गई, लेकिन बाढ़ आ गई है। दारानगर, शीशों वाली, भुड्डी वाली, ओसीता जगदेवपुर, जाटों वाली, ढाकों वाली आदि गांवों के खेतों में दोबारा बाढ़ का पानी भरने लगा है। जिससे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं। चारे की फसलों के साथ ही लौकी, तोरई, लोबिया आदि सब्जियों की फसल नष्ट हो गईं। मैंथा की फसल भी नहीं बची। गन्ने की पछेती फसल को भी बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है। चारे की फसल नहीं बचने के कारण पशुओं का पेट भरने की समस्या खड़ी हो गई है। जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि जल स्तर 200.80 मीटर पर ठहर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed