{"_id":"593c58984f1c1b74118b4580","slug":"131497127064-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से कराह उठीं शहर की गलियां व सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से कराह उठीं शहर की गलियां व सड़कें
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते में खड़ी कारों ने कर दिया ट्रैफिक जाम
- कोतवाली और बिजनौर रोड जाम से जूझे
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। अतिक्रमण ने शहर को बेहाल कर दिया है। सड़कें संकरी हो गईं हैं, आए दिन जाम लग रहा है। शनिवार दोपहर रास्ते में कार खड़ी किए जाने से कोतवाली गेट के पास जाम लग गया। वहीं बिजनौर रोड पर दुकानदारों और वाहनों के अतिक्रमण से यातायात बाधित हो गया। यहां तकरीबन चार सौ मीटर तक वाहनों की कतार लग गईं, लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। पुलिस ने डंडे फटकार कर किसी तरह वाहन निकलवाए। इस बीच एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और लोग बेहाल रहे।
दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली के सामने वाहनों का दूर तक जमावड़ा लग गया। पता चला कि दो कारें रास्ते में किसी ने खड़ी कर दी हैं, जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। दुकानदारों ने सामान इस कदर बाहर करके रखा है कि वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। वाहनों के सायरनों की आवाज पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। दूर तक वाहनों की लंबी लाइन देखकर पुलिसकर्मियों ने होमगार्डों को साथ लेकर रास्ते को जाम मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की। इस बीच एक घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। यही हालत नगर के अतिव्यस्त बिजनौर मार्ग पर देखने को मिली। यहां भी अतिक्रमण की वजह से बटवाल चौराहे के सामने से कल्याणपुरा चौराहे तक वाहनों का जाम ही दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली और डीसीएम इसके सबब बने। करीब आधा घंटा बाद दोनों वाहन मार्ग किनारे से हटे। इसके बाद ही सड़क जाम से मुक्त नजर आई। इस बीच तकरीबन घंटे भर व्यवस्था प्रभावित हुई।
बयान....
दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत पहले दे दी गई थी। अब अधिकारियों के साथ मिलकर ही पालिका प्रशासन उसको हटवाने की कार्रवाई करेगा। बेहतर होगा कि शहरवासी खुद अपनी जिम्मेदारी समझें और सामान बाहर निकालकर न रखें।
विज्ञापन
मनोज कुमार रस्तोगी, ईओ नगर पालिका परिषद