फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   बारिश से जलमग्न हो गई सड़कें, टापू में तब्दील हो गया शहर

बारिश से जलमग्न हो गई सड़कें, टापू में तब्दील हो गया शहर

Thu, 08 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
बारिश से जलमग्न हो गई सड़कें, टापू में तब्दील हो गया शहर
जमकर बरसे मेघ, डूब गईं सड़कें-गलियां
विज्ञापन

- बारिश से किसानों को राहत, सड़क पर कीचड़ से नागरिक रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। बारिश किसानों के लिए राहत तो शहरियों के लिए आफत बनकर आई। आधी रात के बाद हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार तड़के तकरीबन चार बजे फिर आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। डेढ़ घंटे तक मेघ जमकर बरसे। इसके बाद भी अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश या बूंदाबादी होती रही। इससे जहां सिंचाई के लिए बादलों की राह देख रहे किसानों के चेहरे खिल गए, वहीं नगर पालिका की लापरवाही शहरियों के लिए भारी पड़ गई। नालियां चोक होने से सड़कें-गलियां जलमग्न हो गईं, हर तरफ पानी ही नजर आ रहा था। पूरा शहर टापू सा दिख रहा था, चार घंटे बाद जहां पानी सड़क से उतरा, वहां कीचड़ से पैदल चलना मुश्किल था।

इन मोहल्लों में हुआ जलभराव
शहर के आजाद मार्ग, कोट चौराहा, अंबेडकर मूर्ति, बटवाल, अतरासी तिराहा, लकड़ा, जामा मस्जिद के पास की गली व मोहल्ले पानी में डूब गए। कई जगह दुकानों में भी पानी घुस गया था। बारिश थमने के बाद दुकानदार उसको निकालते दिखे। इधर बारिश से किसानों के चेहरे जरूर खिले दिखे। बगैर सिंचाई सूख रही फसलों को मानों ऊर्जा मिल गई। बारिश से उनकी सिंचाई की टेंशन खत्म हो गई।
विज्ञापन


मौसम हुआ कूल, रोजेदारों को राहत
अमरोहा। झमाझम बारिश के बाद बुधवार दिनभर बादल छाए रहे। इससे मौसम कूल बना रहा। इससे सबसे ज्यादा राहत रोजेदारों को मिली, जिन्हें भीषण गर्मी में इबादत में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम उत्पादकों की धड़कनें बढ़ीं
अमरोहा। एक तो पहले से ही आम की फसल पिछली बार के मुकाबले ठीक नजर नहीं आ रही है। अब मौसम के इस तेवर को देख आम उत्पादकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। कभी तेज हवा तो कभी बारिश से उपज प्रभावित होने का अंदेशा सता रहा है। आम उत्पादक गुफरान की मानें तो इस बार कई दफा आंधी आ चुकी है, जिसकी वजह से कच्ची अमिया टूटकर नीचे गिरी हैं। इससे काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed