{"_id":"6657a347a3b57131f00ac284","slug":"13-departments-are-engaged-in-digging-the-bagd-river-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-119478-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बगद नदी की खोदाई में लगे 13 विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बगद नदी की खोदाई में लगे 13 विभाग
विज्ञापन
अमरोहा। बगद नदी की खुदाई को विभागवार जिम्मेदारी के साथ ही वृहद स्तर पर नदी की खोदाई का काम किया जा रहा है। 13 विभागों द्वारा अब तक 1665 मीटर नदी की खोदाई का काम पूरा कर लिया है। खोदाई में 17 जेसीबी मशीनें विभागों द्वारा लगाई गई हैं। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण की खोदाई का काम शुरू किया जाएगा।
अपने अस्तित्व को खो चुकी बगद नदी को फिर से पुराने स्वरूप में वापस लाने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू की है। डीएम राजेश कुमार त्यागी और सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा के निर्देशन में नदी की खोदाई का काम पूरा किया जा रहा है। अपने मार्ग में जहां नदी के स्वरूप को पूरी तरह खत्म कर कब्जा कर लिया गया था, वहां नदी की खोदाई के लिए विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को 13 विभाग नदी की खोदाई में लगे थे। हर विभाग को 200-200 मीटर और एक मीटर गहरी खोदाई की जिम्मेदारी दी गई है।
सीडीओ ने बताया कि करीब 20 किलोमीटर की लंबाई में नदी का अस्तित्व पूरी तरह खत्म हो गया था। जहां पांच जून तक सभी विभागों को नदी की खोदाई का जिम्मा दिया गया है। खोदाई के लिए 17 जेसीबी लगी हुई है। पहले चरण में जनपदीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमजन के सहयोग से नदी की एक मीटर गहरी खोदाई की जा रही है। जिससे अतिक्रमण न हो और बार-बार निशानदेही न करनी पड़े। इसके बाद दूसरे चरण का काम किया जाएगा। सीडीओ ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।