{"_id":"5888f1084f1c1bbb7ecf61d1","slug":"13-candidate-filled-their-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाल, अशफाक, महेंद्र समेत 13 ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाल, अशफाक, महेंद्र समेत 13 ने भरा पर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी से कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, मौलाना जावेद आब्दी, रालोद से अशफाक अली खां, सलीम एडवोकेट, कपिल चंद्रा, भाजपा से महेंद्र सिंह खड़गवंशी समेत तेरह प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल करते हुए चुनाव में ताल ठोंकी है। नामांकन प्रक्रिया के चलते कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही।
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन पर्चा दाखिल करने को लेकर कलेक्ट्रेट में गहमागहमी का माहौल रहा। क्योंकि चारों विधानसभा सीट से तेरह प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। शाम तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन करने को पहुंचते रहे। एक बार में नामांकन कक्ष में एक प्रत्याशी को ही अंदर जाने दिया गया। दूसरे प्रत्याशी को तब तक नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया गया जब तक पहले वाला प्रत्याशी बाहर न जाए। पुलिस की सख्ती के चलते शांतिपूर्ण तरीक से नामांकन प्रक्रिया चली।
समाजवादी पार्टी से कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने हसनपुर विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल किया है। वहीं मौलाना जावेद आब्दी ने सपा प्रत्याशी के रूप में नौगावां सादात विधानसभा सीट से नामांकन करते हुए चुनाव में ताल ठोकी। वहीं भारतीय जनता पार्टी से महेंद्र सिंह खड़गवंसी ने हसनपुर विधानसभा सीट से पर्चा भरा है।
विज्ञापन
रालोद से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। सपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए अशफाक अली खां ने नौगावां सादात विधानसभा सीट से पर्चा भरा। वहीं अमरोहा विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी सलीम एडवोकेट ने नामांकन किया। धनौरा विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी कपिल चंद्रा ने पर्चा दाखिल किया।
इनके अलावा पीस पार्टी से रिजवान ने अमरोहा विधानसभा सीट से पर्चा भरा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से मोहम्मद शुएब ने अमरोहा विधानसभा सीट से नामांकन किया। वहीं आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी से शमीम अहमद ने अमरोहा विधानसभा सीट से पर्चा भरा। इंकलाब विकास दल के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने नौगावां सादात विधानसभा सीट से नामांकन किया। वहीं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी इमाम उल्ला अंसारी ने नौगावां विधानसभा सीट से पर्चा भरा।
वहीं बसपा प्रत्याशी संजीव लाल की पत्नी ज्योति लाल ने धनौरा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है। वहीं बसपा प्रत्याशी संजीव लाल ने दूसरे दिन नामांकन के दो सेट और दाखिल किए हैं। नौगावां सादात विधानसभा सीट से एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। हेतराम सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। उधर, नामांकन प्रक्रिया के चलते कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहे। भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद रहा।