{"_id":"5b6601cc4f1c1bed238b4b55","slug":"121533411788-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी में दो आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी में दो आरोपियों को जेल भेजा
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। सरकारी राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
बुधवार सुबह के समय ब्रजघाट चौकी पर टीम ने चेकिंग कर अनाज से भरे सात ट्रक पकड़े थे। जिसमें दो ट्रकों में निजी अनाज होते हुए छोड़ दिया गया। वहीं बाकी पांच ट्रकों में सरकारी गल्ला भरा होने की पुष्टि हुई। पांच ट्रकों में करीब चार सौ क्विंटल गेहूं और चावल भरे हुए थे। यह राशन माफिया ने राशन डीलरों से खरीदा था। सूत्रों की मानें तो राशन डीलर 16 रुपये प्रति किलों अनाज बेच देते हैं। पूर्ति विभाग ने जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी। जिलाधिकारी ने मामला दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में ट्रक चालक जुम्मा निवासी अतरासी, निजामुद्दीन निवासी महेशरा, राशिद, राहिद और गामा निवासीगण अतरासी सहित दस लोगों पर राशन की कालाबाजारी करने का मामला दर्ज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि दो आरोपी मोहम्मद अली और जबरुद्दीन
को जेल भेज दिया गया। बाकी की तलाश की जा रही है।