{"_id":"6a7390c8eb7ffc5504052ace","slug":"12-year-old-boy-goes-missing-after-leaving-home-saying-he-was-going-to-his-aunts-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169871-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मौसी के घर जाने की बात कहकर निकला 12 वर्षीय बालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मौसी के घर जाने की बात कहकर निकला 12 वर्षीय बालक लापता
Thu, 06 Aug 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव से 12 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घर से मौसी के यहां जाने की बात कहकर निकले बालक के देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
पूरनपुर निवासी भगीरथ ने बताया कि उनका पुत्र बिजेंद्र 31 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह डिडौली क्षेत्र के गांव चकसूरतपुर स्थित अपनी मौसी के घर जा रहा है। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने मौसी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वह स्वयं उस दिन अमरोहा कोर्ट गई थीं और बिजेंद्र उनके घर पहुंचा ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।