फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   12 FIRs were registered against 7 candidates for violation of code of conduct, preparation of chargesheet

आचार संहिता के उलंघन में 7 प्रत्याशियों पर दर्ज हुईं 12 एफआईआर, चार्जशीट की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
12 FIRs were registered against 7 candidates for violation of code of conduct, preparation of chargesheet
आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में जनपद पुलिस ने सात प्रत्याशियों के खिलाफ बारह एफआईआर दर्ज की हैं। डिडौली और हसनपुर कोतवाली में सबसे अधिक तीन-तीन केस दर्ज हुए हैं। प्रत्याशियों के 600 से अधिक अज्ञात समर्थक भी नियम तोड़ने के आरोपी हैं। अब पुलिस सभी मामलों में साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को विधानसभा चुनाव की घोषण की थी। इसके साथ ही जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई थी। चुनाव की तारीखों का एलान होते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आचार संहिता और कोविड गाइडलान का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जनपद में सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों पर बारह मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसमें हसनपुर पुलिस ने सपा के प्रत्याशी मुखिया गुर्जर, विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी पर आरोप समेत चार केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा डिडौली पुलिस ने कांग्रेस के प्रत्याशी सलीम खान, बसपा प्रत्याशी शादाब खां उर्फ टाटा, पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करने वाले दावेदार के समर्थकों, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा में अनुमति से अधिक भीड़ जुटाने के मामले में बसपा के जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह समेत चार एफआईआर दर्ज की हैं। गजरौला और रजबपुर पुलिस ने भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। जबकि अमरोहा नगर में बसपा के प्रत्याशी नावैद अयाज और नौगांवा सादात पुलिस ने सपा प्रत्याशी समरपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। सभी मुकदमों में प्रत्याशियों समेत 600 से अधिक अज्ञात समर्थक भी आरोपी हैं। सभी पर चुनाव आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप है। एसपी पूनम ने बताया कि सूचनाओं के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed