फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मोअज्जमपुर ट्रैक विद्युतीकरण ट्रायल में फेल

मोअज्जमपुर ट्रैक विद्युतीकरण ट्रायल में फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
मोअज्जमपुर ट्रैक विद्युतीकरण  ट्रायल में फेल
गजरौला। मोअज्जमपुर ट्रैक विद्युतीकरण ट्रायल में फेल हो गया है। विद्युत लोकोमोटिव इंजन को ट्रायल के लिए मोअज्जमपुर से संचालित करने के लिए करंट प्रवाहित करते हुए रेलवे के उपलब्ध उपकरण बंद हो गए। इस मामले में अधिकारी स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं हैं। ट्रैक पर सूचना तंत्र के लिए ओएसई केबिल डाला जाएगा।
विज्ञापन

गजरौला से मोअज्जमपुर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हो गया है। लाइन में करंट भी कई दिन पूर्व प्रवाहित कर दिया गया था। रेलवे अधिकारी ट्रायल के लिए विद्युत लोकोमोटिव इंजन को लेकर मोअज्जमपुर से लेकर देर रात गजरौला पहुंचे। ट्रैक पर इंजन चलने के दौरान रेलवे कंट्रोल रूप का सूचना तंत्र ठप हो गया। विद्युत लाइन में करंट प्रवाहित होने से ओएसई में गड़बड़ी रही। विभागीय अधिकारियों की मानें तो मोअज्जमपुर ट्रैक पर सूचना तंत्र को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि इलेक्ट्रिक ट्रेन के दौरान कंट्रोल रूप प्रभावित न हो। इस मौके पर डिप्टी चीफ इंजीनियर गौरव गोयल, डिविजन इलेक्ट्रिक इंजीनियर मोहम्मद कासिम, असिस्टेंट इंजीनियर सोहन लाल, वरिष्ठ खंड अधिकारी आरपी डिमरी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कर्षण वितरण विभाग अमरोहा विजेंद्र कुमार चौहान, कंपनी मैनेजर मनदीप थे।
विज्ञापन


विद्युत लोकोमोटिव इंजन ट्रायल के लिए गजरौला पहुंचा था। ट्रायल के दौरान सूचना तंत्र में कुछ गड़बड़ी दिखाई दी। उसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। जल्द ही मोअज्जमपुर लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed