फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   तिगरी मेला स्थल पर चिन्हिकरण में बाधक बन रहीं फसलें

तिगरी मेला स्थल पर चिन्हिकरण में बाधक बन रहीं फसलें

Mon, 09 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
तिगरी मेला स्थल पर चिन्हिकरण में बाधक बन रहीं फसलें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला।
तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को जमीनी रूप देने के लिए मेला स्थल पर खड़ीं फसलें बाधक बन रही है। प्रमुख रास्तों व मेले का प्रारूप बनाने में फसलें आड़े आ रही हैं। बार-बार किसानों को चेताने के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। रविवार को भी जिला पंचायत की जेई सुभाषचंद की टीम ने मेला स्थल पर प्रमुख मार्गों के चिन्हिकरण के कार्य को आगे बढ़ाया। लेकिन फसलों की वजह से चिहिन्ह करण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। जेई ने किसानों की मनमानी की शिकायत जिलाधिकारी से की है।

कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में लगने वाला पौराणिक तिगरी मेले का शुभारंभ पच्चीस अक्टूबर को हो जाएगा। यूं तो उत्तर प्रदेश सरकार ने तिगरी के पौराणिक मेले को सरकारी मेले का दर्जा दे दिया है। लेकिन मेले की शुरूआत करने के लिए यूपी सरकार की ओर से कोई कार्य आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। पहले की तरह ही इस बार भी मेला कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिला पंचायत के कंधों पर ही दिखाई दे रही है। मेले का प्रारूप यूं तो पिछले साल से ही मिलता जुलता रहेगा। लेकिन इस बार मेले की चौड़ाई कम होकर लंबाई बढ़ाई गई है। इससे मेला सदर समेत तमाम बिंदुओं के चिन्हिकरण का कार्य विशेष महत्व रखता है। तीन दिनों से जिला पंचायत के इंजीनियर्स की टीम मेला स्थल पर प्रमुख रास्तों से लेकर तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं को चिहिन्त करने का कार्य कर रही है। लेकिन इस कार्य में मेला स्थल पर खड़ीं, धान, उड़द, बाजरा व ढ़ेचा की फलस बाधक बनी हुई है। जिला पंचायत के जेई सुभाषचंद ने बताया कि जितना स्थान खाली दिखाई देता है, उतने स्थान को चिन्हित किया जा रहा है। जबकि जहां फसलें खड़ीं हैं। वहां चिन्हित करने में परेशानी आ रही है। इससे कार्य धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। एक दिन के काम में चार दिन से ज्यादा लगने का अनुमान है। किसानों की मनमानी की शिकायत डीएम से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed