फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   रूट वन-वे होने से छह किमी तक एक घंटे लगा जाम

रूट वन-वे होने से छह किमी तक एक घंटे लगा जाम

Sat, 29 Jul 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
रूट वन-वे होने से छह किमी तक एक घंटे लगा जाम
हाईवे वन-वे, छह किमी लगा रहा जाम
विज्ञापन


ब्रजघाट से मोहम्मदाबाद तक थमे वाहनों के पहिए
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
सावन के चौथे सोमवार पर ब्रजघाट से कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाईवे वन-वे किया गया था। लेकिन लेकिन प्रशासन हाईवे पर व्यवस्था बनाने में नाकाम रहा। नतीजा ये हुआ कि शाम को कांवड़ियों के जत्थों की संख्या बढ़ने के कारण हाईवे पर ब्रजघाट से गजरौला की दिशा में करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रोडवेज बस, कार सभी जाम में फंसे रहे। राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे लगा जाम रात आठ बजे तक भी नहीं खुला था।

इस बार सावन का आखिरी सोमवार मानकर कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट के लिए रवाना हो रहे हैं। मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली के अलावा आसपास के जनपदों से ब्रजघाट पर जत्थों का पहुंचा जारी है। ऐसे में शुक्रवार सुबह से ही हाईवे पर यातायात वन-वे था। दिन भर वाहन रेंगकर चले। लेकिन शाम को जत्थों की संख्या और बढ़ी और हरिद्वार की ओर से आने वाले कांवड़िया भी ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गए तो ब्रजघाट पुल जाम हो गया। इसके चलते गढ़ और गजरौला की दिशा में जाम लगना शुरू हो गया। ब्रजघाट पुल से गजरौला में की दिशा में बिजौरा ढाल तक करीब छह किलोमीटर तक जाम रहा। गजरौला से जाने वाले वाहनों ने ब्रजघाट की दिशा से आने वाली लेन पर भी कब्जा कर लिया था। इसके चलते जाम लग गया। पुलिस प्रशासन हाईवे पर एक लेन वाहनों को चलाने की व्यवस्था नहीं कर पाई। वहीं जानने के बावजूद कि इस बार आखिरी सोमवार पर कांवड़ियों का रेला अधिक होगा, हाईवे पर देर शाम तक भी भारी वाहनों को बदले मार्गों से नहीं चलाया गया था। ट्रक, डीसीएम और छोटे माल वाहन सीधे ही चल रहे थे। ऐसे में जाम लगना लाजमी था। इसके चलते निजी वाहनों और बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम आठ बजे तक भी जाम खुला नहीं था। बल्कि उसके बढ़ने का क्रम जारी था। क्योंकि ब्रजघाट में रात में समय कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। खबर लिखे जाने तब पुलिस प्रशासन हाईवे पर व्यवस्था बनाने की कोशिश करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वो भी नाकाफी साबित हुईं।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed