{"_id":"60e352a38ebc3e5498080627","slug":"11-sugar-mills-owe-more-than-324-crores-jpnagar-news-mbd394681411","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 चीनी मिलों पर 324 करोड़ से अधिक बकाया, डीएम ने कार्रवाई को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 चीनी मिलों पर 324 करोड़ से अधिक बकाया, डीएम ने कार्रवाई को चेताया
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार को गन्ने के बकाया भुगतान की समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रगति मिलने पर डीएम ने धनौरा, अगवानपुर, बेलवाडा, करीमगंज के चीनी मिल प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए अविलंब भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि जिले के किसानों का 324 करोड़ रुपये बकाया है, जिसका 62 प्रतिशत बकाया जिले की तीन चीनी मिलों पर है।
जिले के किसानों से चीनी मिलों ने 475.39 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। किसानों ने जिले की तीन और अन्य जनपदों के आठ चीनी मिलों को गन्ने बेचा है। किसानों ने सभी चीनी मिलों को 1,528.21 करोड़ रुपये का गन्ना बेचा। इसमें अब तक चीनी मिलों ने महज 1,204.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। फिलहाल चीनी मिलों पर 324.14 करोड़ रुपये बकाया हैं। सोमवार को डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में चीनी मिलों के भुगतान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला गन्ना अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसानों को जल्द ही बकाया भुगतान मिल जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, एसडीएम विजय शंकर, एसडीएम मांगेराम चौहान, जिला गन्ना अधिकारी हेमेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
चीनी मिल बकाया करोड़ में
धनौरा 129.04
अगवानपुर 56.40
गजरौला-हसनपुर 45.56
चंदनपुर 29.53
करीमगंज 16.14
असमोली 14.59
बेलवाड़ा 12.17
स्योहारा 9.39
मिलक नारायणपुर 6.36
धामपुर 4.55
रानीनांगल 0.35