फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11 cattle markets closed and movement of livestock restricted due to the onset of Lumpy disease.

Amroha News: लंपी की दस्तक से 11 पशु बाजार बंद, पशुओं की आवाजाही पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
11 cattle markets closed and movement of livestock restricted due to the onset of Lumpy disease.
अमरोहा। गोवंशीय पशुओं में लंपी रोग की दस्तक के बाद संक्रमण रोकने के लिए जिले में खाता, शाहपुर कला, आदमपुर, ढबारसी, कृपानाथपुर, चुचैला कला, बुरावली, अदलपुर ताज, याहियापुर और देहरी खुर्रम समेत 11 स्थानों पर लगने वाले पशु बाजारों और मेलों पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बाजार बंद होने से पशुओं की अनावश्यक आवाजाही पर भी रोक लगेगी और संक्रमित पशु के संपर्क में आने से दूसरे पशुओं में बीमारी फैलने का खतरा कम होगा।
पशुपालन विभाग ने अब जिले के सभी गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण कराने की तैयारी तेज कर दी है। सीवीओ डॉ. आभा दत्त ने बताया कि जिले में करीब 1.57 लाख गोवंशीय पशु हैं। 26 गोशालाओं में 5,647 गोवंशीय पशु पंजीकृत हैं। जिले के दर्जनभर से अधिक गांवों में 80 से अधिक पशु लंपी की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि अभी तक बीमारी से किसी पशु की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

पशुओं के बीमार होने से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान के साथ दुग्ध उत्पादन में भी कमी का सामना करना पड़ रहा है। बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं की जांच और दवाओं का वितरण कर रही हैं। विभाग के मुताबिक अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं को टीके लगाए जा चुके हैं। वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है और अतिरिक्त वैक्सीन व दवाओं की मांग भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed