फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sat, 08 Dec 2018 01:27 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
गजरौला (अमरोहा)। मार्गशीर्ष अमावस्या पर ब्रजघाट और तिगरीधाम गंगाघाट पर सुबह कड़कड़ाती ठंड में आस्था की डुबकी लगाई। शुक्रवार को भोर से ही स्नान शुरू हो गया। स्नान कर श्रद्धालुओं ने विधि विधान पूजन कर दान किया। दोपहर तक गंगा घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमावस्या पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने रात में ही आसपास के गांव देहात व जिलों से श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट पर पहुंचना शुरू कर दिया था। गंगा घाट पहुंचने हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया और पुण्य लाभ कमाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजन किया और गंगा किनारे गरीब व निर्धनों को दान पुण्य किया। साथ ही कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे भंडारे का भी आयोजन किया। गंगा घाट पर स्नान के साथ ही लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। सुबह के समय स्नान के दौरान गंगा घाट पर आरती भी की गई।
विज्ञापन


तिगरी में भी हुआ स्नान
तिगरी धाम में गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। आस पास के गांव, देहात से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अमावस्या पर स्नान के लिए गंगा किनारे पहुंचे। निजी वाहनों की सुबह से ही लाइन लगी रही। गजरौला से तिगरी के लिए प्राइवेट बस, टैंपू, थ्री व्हीलर, टैक्सी संचालित रही। श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजघाट पर जुटी भीड़, नहीं लगा जाम
ब्रजघाट पर अमावस्या पर स्नान के लिए सुबह से ही भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु निजी व प्राइवेट वाहनों से ब्रजघाट पहुंचे। वाहनों भी सड़क किनारे व नीचे की ओर खड़े रहे। लेकिन इस बार अमावस्या पर ब्रजघाट पर जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed