{"_id":"5b54d6e64f1c1b6f548b606f","slug":"101532286694-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली निकाल कर सांसद को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली निकाल कर सांसद को ज्ञापन सौंपा
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। देश में दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने नगर में जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने गजरौला जाकर सांसद को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।
नगर के रामलीला मैदान से शुरू हुई बाइक रैली को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने कहा कि देश के भविष्य के लिए अब सरकार को शीघ्र ही देश में दो बच्चों का कानून लागू करना चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा कि इस कानून को लागू करने में हो रही देरी देश के लिए घातक है। रैली में शामिल कार्यकर्ता कंचन बाजार, अग्रसेन बाजार, पुराना स्टेट बैंक और तिकोना स्कूल होते हुए गजरौला की ओर कूच कर गए। यहां उन्होंने देश में दो बच्चों का कानून लागू करने की मांग संबंधी ज्ञापन सांसद को सौंपा। इस अवसर पर संजय चौधरी, अंकुश गुप्ता, इलम सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।