फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हरिद्वार और बिजनौर बैराज से गंगा में फिर छोड़ा गया 43 हजार क्यूसेक पानी

हरिद्वार और बिजनौर बैराज से गंगा में फिर छोड़ा गया 43 हजार क्यूसेक पानी

Mon, 03 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार और बिजनौर बैराज से गंगा में फिर छोड़ा गया 43 हजार क्यूसेक पानी
हरिद्वार और बिजनौर बैराज से लगातार गंगा में पानी छोड़े जाने से गंगा उफान पर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
पहाड़ी इलाको में हो रही लगातार बारिश और हरिद्वार व बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। शनिवार को हरिद्वार और बिजनौर बैराज से 52 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया था। इसके बाद रविवार को भी 43 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। जिससे गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव हो रहा है। धीरे-धीरे गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। आंशका है कि अभी गंगा का जलस्तर और बढ़ेगा। हालांकि गंगा खतरे के निशान से अभी काफी नीचे है। बाढ़ की स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
पहाड़ी इलाको में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मानसून ने मैदानी इलाकों में भी दस्तक दे दी है। इससे गंगा का जलस्तर लगातार प्रभावित हो रहा है। गंगा में हरिद्वार और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। गुरूवार व शुक्रवार को ब्रजघाट व तिगरी गंगा में करीब सत्तर सेमी जलस्तर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। शनिवार सुबह को हरिद्वार व बिजनौर बैराज से गंगा में 52 हजार क्सूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसका असर मैदानी इलाकों में रविवार सुबह चार से छह बजे तक देखा गया। पांच सेमी गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद फिर से वहीं पहुंच गया। रविवार सुबह को भी हरिद्वार बैराज से करीब 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया वहीं बिजनौर बैराज से पच्चीस हजार क्सूसेक पानी छोड़ा गया। दोनों स्थानों से गंगा में करीब 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। भारी मात्रा में गंगा में छोड़े गए पानी का असर मैदानी इलाके में सोमवार तड़के देखने को मिल सकता है। यानी आज गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है। शनिवार सुबह को बृजघाट का जलस्तर 199.10 गेज मीटर व तिगरी का 199.70 गेज मीटर दर्ज किया गया था। जबकि रविवार की सुबह बृजघाट का जलस्तर 199.20 गेज मीटर और तिगरी का 199.50 गेज मीटर दर्ज किया गया। गंगा में जल स्तर बढ़ने से तटों पर स्थित झोपड़ियों में रहने वाले पुरोहित व दुकानदार या तो दूर चले गए हैं। या पूरी तरह से उन्होंने तटों को छोड़ दिया। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान, ब्रजघाट में 201.9 गेज मीटर और तिगरी में 202.5 गेज मीटर से काफी दूर है। प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन

तिगरी बाढ़ चौकी पर तैनात जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि हरिद्वार व बिजनौर बैराज से गंगा में पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। जिससे गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि गंगा खतरे के निशान से काफी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed