{"_id":"692a0d8d3879fca6a5046c8f","slug":"100-children-were-shown-present-in-the-midday-meal-but-only-69-were-found-on-the-spot-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-152378-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मिडडे मील में दर्शाई 100 बच्चों \nकी उपस्थिति, मौके पर मिले 69","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मिडडे मील में दर्शाई 100 बच्चों की उपस्थिति, मौके पर मिले 69
Sat, 29 Nov 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कंपोजिट विद्यालय शेखूपुर झकड़ी में शुक्रवार को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा को निरीक्षण के दौरान मिडडे मील में अनियमितताएं मिलीं। मिडडे मील में 100 बच्चों की उपस्थिति दिखाई गई थी, जबकि मौके पर कुल 69 बच्चे ही मिले। सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बीएसए को प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। शिक्षा की गुणवत्ता भी ठीक न मिलने पर एक शिक्षिका को प्रतिकूल प्रविष्टी देने के निर्देश भी दिए।
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने हसनपुर के शेखपुर झकड़ी स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बच्चों से गणित के सवाल पूछे, लेकिन कोई भी बच्चा सवाल हल नहीं कर सका। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। साथ ही सहायक अध्यापिका को प्रतिकूल प्रविष्टी देने के निर्देश भी बीएसए को दिए। मिडडे मील पंजिका चेक की तो उसमें 100 बच्चों की उपस्थिती दर्शाई गई थी, जबकि मौके पर सिर्फ 69 बच्चे थे। 31 फर्जी बच्चों के अंकन पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक सत्यवीर सिंह को निलंबित करने के निर्देश बीएसए को दिए।
उन्होंने सीएम कंपोजिट विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया। यहां कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तीन दिनों के भीतर अधिक श्रमिक लगाकर दिसंबर 2025 तक प्रथम किस्त का उपभोग कर तेजी से गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बीडीओ हसनपुर को स्कूलों में मिड डे मील के वितरण में निरंतर पर्यवेक्षण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीएसटीओ पुनीत कुमार, बीएसए डॉ. मोनिका, बीडीओ हसनपुर, एई पीडब्ल्यूडी आदि मौजूद रहे।