फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   10 years prisioment

अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को दस साल कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
10 years prisioment
अमरोहा। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने दोषी को दस साज की सजा सुनाई है। साथ ही 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर था, दोष सिद्ध होने पर कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह घटना गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला मजदूर गजरौला के एक पानी के प्लांट में काम करता है। 17 मार्च 2014 को की रात वह ड्यूटी करने के लिए गए थे। इस दौरान गांव का सुखवीर सिंह घर से उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया था। 18 मार्च को पिता घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई थी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी सुखवीर सिंह के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बाद में आरोपी सुखवीर सिंह जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। यह मुकदमा विशेष सत्र न्यायाधीश/पोक्सो एक्ट प्रथम अवधेश कुमार सिंह की अदालत में विचाराधीन चल रहा था। सोमवार को आदलत ने मामले में सुनवाई की। साक्ष्य और सबूतों के आधार पर अदालत ने सुखवीर सिंह को दोषी करार दिया। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक बसंत सिंह सैनी ने जोरदार पैरवी की और दोषी को सख्त सजा देने की मांग की। लिहाजा न्यायालय ने सुखवीर सिंह को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed