{"_id":"609446cf8ebc3ef1ad53b136","slug":"10-killed-462-infected-including-home-isolator-jpnagar-news-mbd3883495117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के देवर, होम आइसोलेट व्यक्ति समेत 10 की मौत, 462 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के देवर, होम आइसोलेट व्यक्ति समेत 10 की मौत, 462 संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य के देवर समेत दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 462 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। मरने वालों में होम आइसोलेट 40 साल के व्यक्ति भी शामिल है। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग इलाज के लिए ले जाने की तैयारी में जुुटे थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं, संक्रमितों में गजरौला की फैक्टरी में नौ, हसनपुर शुगर मिल के आठ और एसपी ऑफिस के चार पुलिस के जवान शामिल है।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच 1,029 की हुई, जिसमें 283, एंटीजन 978 में 102, ट्रूनेट की 34 के परीक्षण में 13 संक्रमित हैं। इसके अलावा निजी लैब की जांच में 64 संक्रमित सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि दस लोगों की मौत के अलावा स्वस्थ 392 हुए हैं और 4,704 मरीज सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि धनौरा में तीन लोगों की मौत हुई है, जिसमें 52 साल, 65 साल के बुजुर्ग समेत 75 साल की महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अमरोहा में दो लोगों की मौत हुई। उनकी उम्र क्रमश: 52 साल और 55 साल है। इसके अलावा मरने वालों में डिडौली इलाके की 65 साल की महिला और एक 45 साल के दुकानदार हैं इनके अलावा डिडौली इलाके के 58 साल के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य के देवर हैं। साथ ही गजरौला का 45 साल के व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में गजरौला में 48, जोया में 72, धनौरा में 81, हसनपुर में 105 और अमरोहा में 156 संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि अमरोहा जिला अस्पताल के दो, एसपी ऑफिस में चार, हसनपुर कोतवाली का एक, रहरा थाना और धनौरा में एक पुलिस के जवान संक्रमित हैं। अमरोहा के एक गांव के 16 लोग, रहरा सीएचसी के तीन कर्मचारी, धनौरा सीएचसी में दो और अमरोहा सीएचसी की दो महिला कर्मचारी के अलावा जोया में महिला स्टाफ नर्स संक्रमित है। हसनपुर शुगर मिल के आठ, गजरौला की फैक्टरी में नौ, गजरौला के दो बैंक कर्मचारी संक्रमित हैं।
यह है कोरोना की स्थिति (छह मई 2021)
संक्रमित-----------462
स्वस्थ------------392
मौत----------------10
सक्रिय--------------4,704