{"_id":"66f87ef0148122a82f01f597","slug":"10-illegal-buses-running-on-the-highway-were-seized-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-126587-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर दौड़तीं 10 डग्गामार बसों को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर दौड़तीं 10 डग्गामार बसों को किया सीज
विज्ञापन
अमरोहा।
हाईवे पर अवैध रूप से संचालित दस डग्गामार वाहनों को परिवहन विभाग और जीएसटी अधिकारियों ने सीज कर दिया। बसों में सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों से भेजा गया। सीज की गईं बसों से तीन लाख रुपये का राजस्व वसूला जाएगा।
शनिवार को एआरटीओ परिवर्तन महेश चंद शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज मोहम्मद शफी और टीएसआई धर्मेंद्र खोखर, जीएसटी अधिकारी युवराज ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। हाईवे पर दौड़ती दस बसों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। जबकि, तीन बसों का चालान किया गया है। एआरटीओ महेश चंद शर्मा ने बताया कि ये सभी बसें अनाधिकृत रूप से संचालित की जा रही थीं। इन बसों से तीन लाख रुपये का राजस्व वसूला जाएगा। इतना ही नहीं जीएसटी के अधिकारियों द्वारा इन बसों में ले जाया जा रहे सामान का मूल्यांकन कर जीएसटी पेनल्टी निर्धारित की जाएगी।