फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.43 lakh hadapkar thamaya farji joining later, aaropi giraptar

1.43 लाख हड़पकर थमाया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
1.43 lakh hadapkar thamaya farji joining later, aaropi giraptar
1.43 लाख हड़पकर थमाया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हसनपुर (अमरोहा) । मध्य प्रदेश के इंदौर में युवती को ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर एक लाख 43 हजार की रकम हड़पने के मामले में इंदौर की पुलिस ने हसनपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को अपने साथ इंदौर ले गई है।
बुधवार रात मध्यप्रदेश के जनपद इंदौर के पलासिया थाने के उपनिरीक्षक दिनेश कलेश टीम के साथ हसनपुर कोतवाली पहुंचे। इसके बाद वह स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने योगेश चौहान नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि जुलाई 2021 में मध्यप्रदेश के पलासिया क्षेत्र की एक युवती को ऑनलाइन तरीके से कंपनी में नौकरी का झांसा दिया गया। युवती से नौकरी के एवज में एक लाख 43 हजार की रकम अपने खाते में मंगा ली थी। इसके बाद युवती को नौकरी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी ऑनलाइन ही भेज दिया था। जब युवती को धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की। जांच में पाया कि जिस खाते में रकम डाली गई थी। वह हसनपुर के गांव शेरगढ़ का रहने वाला योगेश है। इंदौर की पुलिस आरोपी योगेश को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed