फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Zahid Eleven team became the champion

Amethi News: जाहिद इलेवन टीम बनी चैंपियन

Wed, 04 Feb 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Zahid Eleven team became the champion
मुसाफिरखाना। पूरे बस्ती स्थित भनौली गांव में आयोजित 10 दिवसीय केजीएन सीजन-टू नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार रात खेला गया। इसमें समीर ज्वेलर्स को हराकर जाहिद इलेवन टीम ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन




टॉस जीतकर जाहिद इलेवन टीम ने निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। समीर ज्वेलर्स की टीम आठ ओवर में पांच विकेट खोकर केवल 40 रन ही बना सकी। खिलाड़ी राफे ने 37 रन बनाए और दो विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं टूर्नामेंट में अरहम ने 57 रन बनाए और नौ विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन



आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम जाहिद इलेवन को 21 हजार रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता टीम समीर ज्वेलर्स को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजक सलमान खान ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर जेबी यादव, जाहिद उल्ला, अकील हैदर, नाजिम, अशफाक, मिद्दू, अलताब, अंसारी, मोनू, आलम शेर, इमरान, स्वाले, जीशान, फरमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed