Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies due to lightning

Amethi News: बिजली गिरने से युवक की मौत

Mon, 26 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to lightning
रोते बिलखते परिजन
सिंहपुर (अमेठी)। बरसात के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह बाग में युवक का शव मिला तो परिजन के साथ ग्रामीण गमगीन हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दी है। शिवरतनगंज थाने के पूरे सबरजीत मजरे सिंहपुर गांव निवासी रंजीत (25) शनिवार की शाम अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई करवाने गया था। तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए खेत के बगल स्थित बाग में पेड़ के नीचे बैठ गया। इसी दौरान बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में वह आ गया। देररात तक जब वह घर नहीं लौटा, और बारिश बंद हुई तो परिजनों ने खोज-बीन शुरू की लेकिन, कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीणों ने बाग में उसका शव पड़ा देखकर परिजनों को जानकारी दी गई। पिता बाबूलाल, माता संतोष कुमारी व भाई पूरन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए तहसील प्रशासन को सूचना दी है। राजस्व कर्मियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर दैवी आपदा से मौत होने की रिपोर्ट योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन

एसओ अमरेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली गिरने से एक युवक की मौत की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
टिन शेड पर भी बिजली गिरी, कोई हताहत नहीं
फुरसतगंज। बारिश के दौरान नहर कोठी स्थित संचालित दुकान के टिनशेड पर भी बिजली गिरी। फिलहाल दुकानदार मनू के दुकान के भीतर होने से हादसा बचा गया। बिजली से सिर्फ टिनशेड ही क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी आर्थिक सहायता
बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से रंजीत के मौत की सूचना रविवार सुबह मिली। राजस्व कर्मियों काे मौके पर भेजकर जानकारी कराई गई है। आर्थिक सहायता देने की संस्तुति करते हुए आवेदन जिला कार्यालय को भेजा गया है। जल्द ही मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
फाल्गुनी सिंह-एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed