{"_id":"692b3b875646adc5b6049349","slug":"young-man-riding-a-bike-while-talking-on-his-mobile-phone-amethi-news-c-96-1-ame1002-153334-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मोबाइल पर बात करते बाइक दौड़ा रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मोबाइल पर बात करते बाइक दौड़ा रहे युवा
Sat, 29 Nov 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज शहर में बाइक पर ट्रिपलिंग कर जाते युवा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। शहर की सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक नियमों को नजरअंदाज कर जोखिम बढ़ा रहे हैं। हेलमेट के बिना तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते हुए मोबाइल पर बात करते युवा हर मार्ग पर आसानी से दिख जाते हैं। ट्रिपलिंग का चलन भी लगातार बढ़ रहा है। यातायात नियमों की अनदेखी से आए दिन हो रहे हादसे भी कुछ लोगों को जिम्मेदारी का अहसास नहीं करा पा रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी से 31 अक्तूबर तक बिना हेलमेट 24,165 चालान किए गए। ट्रिपलिंग के 1,741 मामले दर्ज हुए। इसी अवधि में 333 सड़क हादसों में 188 लोगों ने जान गंवाई और 207 घायल हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घटनाएं अभिलेखों में दर्ज भी नहीं होती हैं। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. वीर बहादुर सिंह के अनुसार मोबाइल पकड़ने से ध्यान और नियंत्रण कमजोर होता है, जिससे मोड़ व ब्रेकर पर अचानक संतुलन बिगड़ने पर हादसा हो सकता है।
एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बिना हेलमेट और मोबाइल पर बात करते वाहन चलाने वालों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और सड़क पर सतर्क रहने की अपील की गई। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।