फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young man found in suspicious condition at ashram, knife and numberless bike recovered

Amethi News: आश्रम पर संदिग्ध हालात में मिला युवक, चाकू व बिना नंबर की बाइक बरामद

Sat, 07 Dec 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Young man found in suspicious condition at ashram, knife and numberless bike recovered
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम पर शुक्रवार को सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध हालात में मौजूद एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास बिना नंबर की बाइक व चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने पीठाधीश्वर की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन



गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम में सुबह युवक बिना नंबर की बाइक से तेज रफ्तार में अंदर घुस गया। जिस समय युवक आश्रम के अंदर घुसा, उस समय सगरा पीठाधीश्वर और हिंदू धर्मगुरु मौनी महाराज हवन कर रहे थे। शंका होने पर मौनी महाराज बाहर निकले और युवक से पूछताछ के साथ ही उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक चाकू बरामद हुआ, इसके बाद सगरा पीठाधीश्वर ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



गौरीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पकड़े गए युवक की पहचान मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गढ़ामाफी गांव निवासी प्रदीप मौर्य के रूप में हुई है। फिलहाल पकड़े गए युवक ने बताया कि वह आश्रम पर दर्शन करने आया था। गलती से उसकी जेब में पेपर काटने का चाकू रह गया था। पीठाधीश्वर मौनी स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि पकड़े गए प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed