{"_id":"6aa5a33f8135cb30370d94fa","slug":"married-woman-found-hanging-in-suspicious-circumstances-dies-amethi-news-c-96-1-ame1017-175488-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत
Sun, 13 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
जामों। अचलपुर के पूरे कलंदर गांव में शुक्रवार रात विवाहिता रीता (28) संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रीता की सास रामरती ने बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से घर से बाहर गई थीं। घर में बहू रीता अकेली थी। छोटी बहू ने उसे आवाज लगाई, मगर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से कमरे के अंदर देखने पर रीता सीलिंग फैन के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी मिली।
छोटी बहू के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और रीता को फंदे से उतारा। इसके बाद उसे सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर जामों विनोद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रारंभिक जांच में घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शव से लिपटकर रोती रही बेटी
रीता की मौत के बाद बेटी श्रेया का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शव से लिपटकर बेटी को रोता देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सास रामरती भी बहू की मौत से बिलखती रही। पति संतोष कुमार और देवर को सूचना दी गई है। दोनों परदेस से घर लौट रहे हैं। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।