फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young man dies, friend injured in collision with speeding vehicle

Amethi News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 06 Aug 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Young man dies, friend injured in collision with speeding vehicle
अमेठी सिटी। थाना क्षेत्र गौरीगंज में मऊ गांव के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक में जोरदार टक्कर मारकर निकल भागा। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जामो थाना क्षेत्र के गोगमऊ गांव निवासी अशोक विश्वकर्मा (35) गांव के ही अपने साथी गनेश (39) के साथ सोमवार की सुबह बाइक से गौरीगंज जा रहे थे। गौरीगंज थाना क्षेत्र में मऊ गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक में जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका साथी गनेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को फौरन जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्गन भवानी तीर्थ स्थल जा रहे थे अशोक
भाई विनोद ने बताया कि अशोक अपने साथी गनेश के साथ दर्शन-पूजन के लिए गौरीगंज क्षेत्र स्थित दुर्गन भवानी मंदिर जा रहे थे। तभी ये लोग हादसे का शिकार हो गए। बताया कि अशोक जामो में सिलाई का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता, तेरह साल का बेटा जिगर, 11 साल की बेटी अनिका व साढ़े चार साल का बेटा वेद है। अशोक ही परिवार की जिम्मेदारी संभाले थे। अब उनके बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed