फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Yatra reached villages with the resolve of developed India

Amethi News: विकसित भारत के संकल्प के साथ गांवों में पहुंची यात्रा

Sat, 06 Jan 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Yatra reached villages with the resolve of developed India
विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को 45वें दिन जिले की 14 ग्राम पंचायतों में पहुंची। खरावां में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव इंदिरा मालो ने स्थानीय लोगों से संवाद किया। लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सभी को विकसित भारत संकल्प की शपथ भी दिलाई। इसके बाद बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।
विज्ञापन


यहां-यहां हुआ आयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन मवई आलमपुर, खरौली, टिकावर, बन्दोइया, गोरियाबाद, दूरामऊ, कस्थूनी पश्चिम, करपिया, मधुपुर खदरी, सरैया बड़गांव, जलामा, पूरबगांव, खरावां व लौली में किया गया। संयुक्त सचिव के साथ ही सीडीओ सान्या छाबड़ा, ब्लाक प्रमुख अंकित पासी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान एसडीएम दिग्विजय कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऐश्वर्य यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
यात्रा अवरुद्ध करने का आरोप
विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को सिंहपुर के लौली गांव में पहुंची। इस दौरान जिस पंचायत भवन में कार्यक्रम होना था, वहां पहले से ही एक अन्य धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। ऐसे में यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हो गया। इसपर भाजपाइयों ने यात्रा अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए आयोजकों की शिकायत डीएम से की। इस दौरान सत्य प्रकाश साहू, कृष्ण कांत तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार मिश्रा, रिंकू सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाणपत्र
अमेठी। संग्रामपुर की ग्राम पंचायत मधुपुर खदरी व सरैया बड़गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरमेन्द्र सिंह पिंटू व ग्रामसभा प्रधान अंशुमाला कौशल ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटकर भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कराने की शपथ दिलाई। सरैया बड़गांव में प्रधान प्रदीप सिंह सोनू ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर शिवा सिंह, त्रिलोकी सिंह, प्रदीप मौर्या भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article